लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने PM मोदी पर लगाया आरोप, कहा-दूसरों की थाली पर अपना हक जमाने वाले हैं ये

By भाषा | Updated: February 11, 2019 15:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में वंचित वर्ग के बच्चों को भोजन परोसा जिसमें से एक संस्था की ओर से परोसी गई 3अरबवीं थाली थी।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में शुरू हुई 'अक्षय पात्र योजना' का श्रेय लेने का आरोप लगाया।

अखिलेश ने ट्वीट किया, 'सपा के समय लखनऊ से शुरू हुई और उत्तर प्रदेश में अन्य जगह प्रस्तावित अक्षयपात्र योजना का श्रेय लेने के लिये बड़े—बड़े लोग आ रहे हैं। अगर यह योजना उनकी अपनी है तो वह अपने प्रधान संसदीय क्षेत्र (वाराणसी) में इसका आयोजन क्यों नहीं कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, 'ये दूसरों की थाली पर अपना हक जमाने वाले लोग हैं।' 

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में वंचित वर्ग के बच्चों को भोजन परोसा जिसमें से एक संस्था की ओर से परोसी गई 3अरबवीं थाली थी।

इस अवसर पर मोदी ने कहा, ‘‘अब बदली परिस्थितियों में पोषकता के साथ, पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन बच्चों को मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इस काम में अक्षय पात्र से जुड़े आप सभी लोग, खाना बनाने वालों से लेकर खाना पहुंचाने और परोसने वालों तक, काम में जुटे सभी व्यक्ति देश की मदद कर रहे हैं।’’  

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है