लाइव न्यूज़ :

2024 के चुनाव में मोदी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, बोले- कांग्रेस अपनी...

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2023 20:00 IST

सपा प्रमुख ने कहा कि सबको मिलकर काम करना है। केसीआर, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रयास के सफल होने की पूरी उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख ने कहा- कांग्रेस 2024 के चुनाव के लिए अपनी भूमिका तय कर रही हैउन्होंने कहा- केसीआर, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैंशुक्रवार को अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता से मुलाकात की

कोलकाता:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष दल मोदी के खिलाफ अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बंगाल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विपक्ष की एकजुटता को लेकर कहा कि कांग्रेस 2024 के चुनाव के लिए अपनी भूमिका तय कर रही है। 

शुक्रवार को कोलकाता में सपा प्रमुख ने कहा कि सबको मिलकर काम करना है। केसीआर, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रयास के सफल होने की पूरी उम्मीद है। इस संबंध में शनिवार को 2024 के चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी।  

केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर बेरोजगारी, महंगाई और किसान मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि बेरोजगारी और जीवन यापन की लागत में वृद्धि हुई है, और किसान संघर्ष कर रहे हैं। वे (भाजपा) ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के सपने दिखा रहे हैं लेकिन युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता से मुलाकात की। इस दौरान ममता बनर्जी ने उन्हें स्थानीय संस्कृति का गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कोलकाता में कई बार हमारी पार्टी के कार्यक्रम हुए हैं। हमने जब भी यहां से कोई फैसला लिया है तब हमे सफलता मिली है, हमारी पार्टी आगे बढ़ी है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवलोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल