अखिलेश बोले, जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई, रसोई गैस के बढ़े दाम बढ़ने पर खफा हुए अखिलेश यादव

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 7, 2026 18:40 IST2026-03-07T18:40:37+5:302026-03-07T18:40:37+5:30

अखिलेश यादव ने रसोई गैस के दामों में 60 रुपए का इजाफा किए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा रही है. सुबह देखा कि गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं, अब जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई.

Akhilesh Yadav expressed displeasure over the rising price of cooking gas, saying inflation will decrease when the BJP leaves | अखिलेश बोले, जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई, रसोई गैस के बढ़े दाम बढ़ने पर खफा हुए अखिलेश यादव

अखिलेश बोले, जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई, रसोई गैस के बढ़े दाम बढ़ने पर खफा हुए अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव अब उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर खुल कर मैदान में उतर गए हैं. इसके चलते वह इफ्तार पार्टियों में शामिल होने के साथ ही राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेने लगे हैं. इसी क्रम में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में विभिन्न दलों के 50 से अधिक जिला स्तरीय नेता सपा में शामिल हुए. 

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने रसोई गैस के दामों में 60 रुपए का इजाफा किए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा रही है. सुबह देखा कि गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं, अब जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई. यह दावा करते हुए अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कहा कि जब 2024 में इंडिया गठबंधन बना था तो हम लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे. इसी तरह जब 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन लगता है कि भाजपा नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में ही रिटायर करना चाहती है. 

चुनाव आयोग झूठ बोलता है 

पार्टी मुख्यालय पर मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा चुनाव आयोग झूठ बोलता है. अगर समाजवादी पार्टी ने इतना शोर न मचाया होता तो भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने की तैयारी की थी. चुनाव आयेाग बताए कि इतनी बड़ी संख्या में प्रिन्टेड फार्म 7 कहां से आए थे? सुल्तानपुर में वोट कटवाने के लिए नंदलाल की दस्तखत किसने किया था. सरोजनी नगर में दशरथ के नाम से बड़ी संख्या में वोट कौन कटवा रहा था? क्या चुनाव आयोग ने इन मामलों की जांच की और क्या कोई कार्रवाई की गयी. 

उन्होंने यह भी कहा कि  भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है. समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए एक गाना लांच कराया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से उस गाने पर एफआईआर लिखायी जाएगी. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने वाले गाने पर कार्रवाई की मांग की. 

अखिलेश का कहना है कि भाजपा सरकार माफियाओं की सरकार है. भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है. यह सरकार टैक्स लगाकर मंहगाई बढ़ाती जा रही है. आज ही एलपीजी गैस के दाम 60 रुपए बढ़ गये है. जब किसी चीज की मंहगाई एक बार बढ़ जाती है तो वह कम नहीं होती है. भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने के बजाए लोगों की जेब में रखे पैसे हड़प रही है. 

देश की विदेश नीति विदेश के लोग चला रहे : अखिलेश 

अखिलेश यादव ने खाड़ी देशों में काम करने गए भारत के लोगों को अपने देश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से पहल करने को कहा. अखिलेश के अनुसार खड़ी के देशों से जो भारतीय वापस आना चाहते हैं, सरकार की जिम्मेदारी हैं उन्हें वापस लाए. अखिलेश ने यह भी कहा, यह संकट की बात है कि भारत की विदेश नीति भी विदेश के लोग तय कर रहे हैं. भारत की विदेश नीति क्या होगी यह भारत सरकार और भारत के लोग तय करेंगे, कोई दूसरा देश नहीं तय कर सकता है. 

Web Title: Akhilesh Yadav expressed displeasure over the rising price of cooking gas, saying inflation will decrease when the BJP leaves

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे