लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, कहा- सैफई पर पैसा बहाने वाले ना करें किसानों के हितों की बातें

By भाषा | Updated: October 28, 2018 20:40 IST

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता पैदा करना था ताकि वे नई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके अपनी आय को बढ़ाएं और अपनी उपज के विपणन के लिए औद्योगिक घरानों की मदद लें।

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आयोजित कृषि कुंभ पर निशाना साध रही समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कहा कि सैफई महोत्सव पर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए खर्च करने वाले लोग आज किस हैसियत से किसानों के हितों की बात कर रहे हैं।

अखिलेश ने कल एक ट्वीट कर कहा कि "जहां एक और योगी सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है वहीं वह कृषि कुंभ के आयोजन का ढोंग कर रही है। यह कैसा कुंभ है जहां किसानों को अमृत के बजाय विष दिया जा रहा है इसकी वजह से वे अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसी नाटकबाजी करने से बेहतर है कि भाजपा किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराएं।" इस बीच, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अपने शासनकाल में जिन लोगों ने सैफई महोत्सव के दौरान नृत्य और गायन कार्यक्रम में जनता की खून-पसीने की कमाई के करोड़ों रुपए लुटा दिए वह आज किस हैसियत से किसानों के हितों की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह अखिलेश को याद दिलाना चाहते हैं कि उनकी सरकार के कार्यकाल में 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी वहीं प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले साल 37 लाख मीट्रिक टन और इस साल 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। आंकड़े ही यह बताने के लिए काफी हैं कि किसानों का हितैषी दरअसल कौन है।

शाही ने 'भाषा' से बातचीत में कहा कि कृषि कुंभ उत्तर प्रदेश में आयोजित अपनी तरह का पहला आयोजन है। इस कुंभ में एक लाख से भी ज्यादा किसानों ने पंजीकरण करवाया। बड़ी संख्या में किसान अपनी दिलचस्पी के लिए खुद पैसे खर्च करके इस आयोजन में शामिल हुए और वह मुस्कुराते चेहरे के साथ इससे विदा ले रहे हैं।

मालूम हो कि योगी सरकार द्वारा आयोजित कृषि कुंभ का आज समापन हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों, अनुसंधान संस्थानों के नुमाइंदों और नीति नियंताओं ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता पैदा करना था ताकि वे नई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके अपनी आय को बढ़ाएं और अपनी उपज के विपणन के लिए औद्योगिक घरानों की मदद लें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos