अखिलेश यादव ने 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की शुरुआत रायबरेली से की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:09 IST2021-12-17T15:09:31+5:302021-12-17T15:09:31+5:30

Akhilesh Yadav begins the seventh phase of 'Samajwadi Vijay Yatra' from Rae Bareli | अखिलेश यादव ने 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की शुरुआत रायबरेली से की

अखिलेश यादव ने 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की शुरुआत रायबरेली से की

रायबरेली, 17 दिसंबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की शुरुआत रायबरेली से की ।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,‘‘ लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।

बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥श्री हनुमान जी के शुभ दर्शन और आशीर्वाद से रायबरेली में शुभारंभ हुआ… ‘समाजवादी विजय यात्रा’ का…।''

सपा प्रवक्ता और विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने बताया कि समाजवादी विजय यात्रा का यह सातवां चरण है। उन्होंने कहा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव रायबरेली जिले के बछरावां विधानसभा क्षेत्र के चुरुवा में हनुमान मंदिर गए और समाजवादी विजय यात्रा के सातवें चरण के शुरू होने से पहले उन्होंने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।"

यह मंदिर लखनऊ-रायबरेली सीमा के करीब स्थित है। अखिलेश यादव का शुक्रवार का रायबरेली दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और उनके भाई एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पड़ोसी जिले अमेठी में पदयात्रा से एक दिन पहले किया जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस के दोनों नेताओं का अमेठी आने और पदयात्रा का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akhilesh Yadav begins the seventh phase of 'Samajwadi Vijay Yatra' from Rae Bareli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे