लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव के बाद भाजपा पर बोला हमला, गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी बताया, सीएम योगी पर भी कसा तंज

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 21:44 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को 'गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी' बताया। 

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को 'गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी' बताया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के बाद लड्डू खा रहे योगी आदित्यनाथ योगी नहीं हो सकते। 

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को 'गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी' बताया और कहा कि पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के बाद लड्डू खा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी नहीं हो सकते। 

अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी के ही चुने गए थे, लेकिन भाजपा ने जिस तरह से जनादेश का अपमान करते हुए प्रशासन की मदद से गुंडागर्दी करके जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जीते उसकी लोकतंत्र में कहीं और मिसाल नहीं मिलती।

उन्होंने कहा, 'भाजपा से बड़ी गुंडागर्दी वाली पार्टी कोई और हो नहीं सकती। प्रशासन का साथ लेकर गुंडागर्दी करके भाजपा ने एक नई परिभाषा तय की है। इटावा के एसपी (सिटी) मोबाइल पर बात करते हुए खुद कह रहे हैं कि भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ता बम और पथराव करके कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं।' 

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा, 'लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर लड्डू खाए जा रहे हैं। खुशी मनाई जा रही है। यह योगी नहीं हो सकते। मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं, यह योगी नहीं हैं। अगर कोई योगी होता तो जनता को दुख नहीं देता।' गोरखपुर में पंचायत चुनाव में प्रशासन पर भाजपा प्रत्याशियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा 'मुख्यमंत्री जी गुंडागर्दी का प्रयोग पहले अपने यहां करते हैं और फिर उसे उत्तर प्रदेश में हर जगह लागू कर देते हैं।' 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'लोकतंत्र में इतनी गुंडागर्दी की कोई कल्पना नहीं कर सकता था। प्रशासन ने गुंडागर्दी का इंतजाम किया। हमारी बहनों के साथ क्या दुर्व्यवहार हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। जो लोग समाज को अच्छे रास्ते पर ले जाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बहनों के साथ कैसा बर्ताव किया।'

अखिलेश ने किसानों की हालत का जिक्र करते हुए कहा “क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र में योगी जी की तस्वीर नहीं थी इसलिए उन्होंने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा यह बताए कि आखिर उसने अपने वादे को निभाने के लिए कौन सा रोड मैप तैयार किया था।' 

अखिलेश ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावना संबंधी सवाल पर कोई सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सपा की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा दलों को अपने साथ ले ले। उनकी पार्टी सभी छोटे दलों को साथ लेने का प्रयास करेगी। इस मौके पर आगरा के एत्मादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा से बसपा के प्रत्याशी कुंवर चंद्र अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। अखिलेश ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। 

टॅग्स :बिहारयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो