लाइव न्यूज़ :

अखिलेश का मोदी सरकार पर हमला, वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकती है बीजेपी

By स्वाति सिंह | Updated: March 10, 2019 14:06 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'बीजेपी वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।'

अखिलेश ने आगे कहा 'यह पूरा देश जानता है कि बीजेपी ने सिर्फ चुनाव के लिए सैनिकों को घसीट लिया है'

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन के तहत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मैदान में उतरने की पिछले सप्ताह घोषणा की थी।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को होना है। आयोग ने शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

आयोग नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शाम पांच बजे एक संवाददाता सम्मेलन करेगा। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: सत्ता में लौटने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ कई राजनीतिक दल एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में आने से रोकने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं