अखिलेश ने आजमगढ़ की धरती का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, पर विकास नहीं किया: उप्र के मंत्री

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:30 IST2020-12-25T18:30:00+5:302020-12-25T18:30:00+5:30

Akhilesh used the land of Azamgarh for politics, but did not develop: UP minister | अखिलेश ने आजमगढ़ की धरती का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, पर विकास नहीं किया: उप्र के मंत्री

अखिलेश ने आजमगढ़ की धरती का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, पर विकास नहीं किया: उप्र के मंत्री

आजमगढ़ (उप्र), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं स्थानीय सांसद अखिलेश यादव ने अपनी राजनीति के लिए आजमगढ़ का वर्षों तक इस्तेमाल किया, लेकिन इसके विकास के लिए कुछ नहीं किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर यहां एक कृषि मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून सभी प्रकार से किसानों के हित में हैं, लेकिन विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग भी दुष्प्रचार कर रहे है, अगर उनके पास भी किसानों के हित से जुड़े कोई सुझाव हैं तो सरकार के दरवाजे हर समय खुले हैं।’’

राणा ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ अखिलेश यादव ने कभी किसान हित का कोई काम नहीं किया और आज वह किसानों के चिंतक बन रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अखिलेश यादव शिलान्यास करने में विश्वास रखते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करने का काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akhilesh used the land of Azamgarh for politics, but did not develop: UP minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे