लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने लिया फूलन देवी की मां से आशीर्वाद

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:37 IST

Open in App

लखनऊ, 13 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दस्यु से राजनेता बनी दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की मां से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया।

मीडिया को साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश का रथ जब जालौन पहुंचा तो उनकी नजर फूलन देवी की मां मूला देवी पर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन से उतर कर उनके पैर छुए।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि फूलन की मां ने अखिलेश के कान में कुछ कहा, जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए आशीर्वाद लिया।

गौरतलब है कि बेहमई कांड से सुर्खियों में आई फूलन देवी पर दर्ज मुकदमों को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने वापस ले लिया था। उसके बाद मुख्यधारा में लौटने पर फूलन देवी 1996 में मिर्जापुर सीट से सपा के टिकट पर सांसद बनी थीं। उसके बाद 1999 में वह दोबारा चुनी गई थीं।

वर्ष 2001 में फूलन देवी की दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फूलन देवी मिर्जापुर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रहने वाले सर्वाधिक पिछड़ी जाति के लोगों में खासी लोकप्रिय थीं।

फूलन देवी का जन्म वर्ष 1963 में जालौन जिले के घूरा का पुरवा गांव में एक निषाद परिवार में हुआ था।

सपा के पिछड़ा वर्ग इकाई ने हाल ही में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। पार्टी के इस कदम को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले निषाद पार्टी द्वारा खुद को सपा के साथ गठबंधन से अलग कर लेने के बाद निषाद समुदाय को जोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब