लाइव न्यूज़ :

अगले विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 350 से ज्यादा सीटें : अखिलेश

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:12 IST

Open in App

झांसी (उत्तर प्रदेश), चार मार्च समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की व्यवस्था को खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी।

अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में ईवीएम पर पूछे गए एक सवाल पर कहा, ''ईवीएम के बारे में मैं आज भी कह रहा हूं कि उस पर किसी को भरोसा नहीं है। हाल में अमेरिका का चुनाव मतपत्रों से हुआ। उसमें भी कई दिनों तक मतगणना हुई। मत पत्रों से मतदान कराने पर लोगों का भरोसा बहाल होगा। हालांकि यह लड़ाई अभी लड़ी नहीं जा सकती।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े सारे लोग अपना वोट डाल देंगे तो भाजपा अपने आप हार जाएगी। सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी ईवीएम की व्यवस्था खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी।''

एक अन्य सवाल पर अखिलेश ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में बिहार विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति नहीं होगी। वहां तो महागठबंधन की सरकार बन रही थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता छीन ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की 'टोपी' पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर अखिलेश ने कहा, ''समाजवादी पार्टी की टोपी का जो लाल रंग है वह हमारी क्रांति का, हमारे खून का रंग है और सबसे बड़ी बात यह कि यह हमारी भावनाओं का रंग है। मगर, हमारे मुख्यमंत्री के अंदर भावना ही नहीं है।''

उन्होंने योगी पर हमला करते हुए कहा ''मुख्यमंत्री कहते हैं कि ढाई साल के बच्चे ने यह देख लिया कि कौन क्या है। हम भी कह रहे हैं कि एक तरफ लाल टोपी वाले की फोटो रख दें और एक तरफ खुद मुख्यमंत्री की फोटो रख दें। ढाई साल का बच्चा बता देगा कि कौन क्या है।''

मुख्यमंत्री योगी ने हाल में विधानसभा में 'टोपी' पर तंज करते हुए कहा था कि अब तो ढाई साल का बच्चा भी जानता है कि टोपी वाला 'गुंडा' होता है।

अखिलेश ने भाजपा पर सोमवार को हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा ''मुख्यमंत्री ने सदन में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है उससे लगता है कि यह सरकार बौखला गयी है। भाजपा की सरकार जाने वाली है, इसीलिये सरकार की भाषा बदल गयी है।''

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद तीन कृषि कानून जबरन पारित करा लिये।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बहुमत का अनादर कर कानून पारित कराने का काम उत्तर प्रदेश की सरकार भी कर रही है। कानूनों को पारित कराने से पहले बहस होनी चाहिये। भाजपा लोकतंत्र को बिल्कुल खत्म करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग