प्रति व्यक्ति आय में गिरावट को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:49 IST2021-09-23T17:49:44+5:302021-09-23T17:49:44+5:30

Akhilesh taunts BJP over fall in per capita income | प्रति व्यक्ति आय में गिरावट को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसा

प्रति व्यक्ति आय में गिरावट को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसा

लखनऊ, 23 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में प्रति व्यक्ति आय के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर तंज कसा है।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, "सपा सरकार की तुलना में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के समय में राज्य में प्रति व्यक्ति आय घटकर अब लगभग एक तिहाई रह गयी है। महँगाई कई गुनी लेकिन कमाई और बैंक में बचत ब्याज दर आधी रह गयी है।"

उन्होंने कहा, "अच्छे दिन का वादा करने वाले भाजपाई यह बताएं कि इस आर्थिक बदहाली में आम आदमी करे तो करे क्या।"

सपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ राज्य में प्रति व्यक्ति आय को लेकर एक रिपोर्ट की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक सरकारी अस्पताल की हालत से संबंधित एक खबर की कतरन भी पोस्ट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akhilesh taunts BJP over fall in per capita income

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे