लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा-‘चिलमजीवी’

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:58 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 13 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी उस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार हुआ। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड की जनता भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि उसके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए अखिलेश ने उनके लिए ‘चिलमजीवी’ शब्द का इस्तेमाल किया।

अखिलेश ने ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे बाबा मुख्यमंत्री को दो चीजें पसंद हैं - एक बुल (सांड) और दूसरा बुलडोजर। पिछली बार बुलडोजर की कमान इनके हाथों में दे दी गई थी लेकिन इस बार बुंदेलखंड की जनता ने तय कर लिया है कि बुलडोजर का स्टेरिंग वह अपने हाथ में रखेगी और भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जायेगा।”

समझा जाता है कि बुल से यादव का अभिप्राय उन आवारा पशुओं से है, जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और बुलडोजर से उनका मतलब प्रदेश सरकार द्वारा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से था।

अखिलेश ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पार्टी उस मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिसका बेटा लखीमपुर हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि पार्टी "अपराधियों के साथ खड़ी है” जो वर्तमान शासन में सबसे ज्यादा खुश हैं।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार सहित आठ लोग मारे गये थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये लोगों में शामिल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि ‘‘चिलमजीवी’’ अब छात्रों के बीच टैबलेट कंप्यूटर बांटने निकलने हैं और हैरानगी जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल पिछले चार वर्षों में नहीं की गई।

उन्होंने लोगों को ‘‘चिलमजीवी’’ के खिलाफ आगाह किया और उनसे कहा कि क्या उन्हें समझ में आ रहा है कि वह किसक बारे में कह रहे हैं।

सपा प्रमुख हाल में युवाओं के बीच मुख्यमंत्री के टैबलेट कंप्यूटर और स्मार्टफोन बांटने का संभवत: हवाला दे रहे थे।

बाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया, उन लोगों को वाहनों से कुचल दिया गया।’’

केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ याद रखिए एक कानून से ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में सरकार बन गई थी, और जो यह किसान विरोधी कानून लाया जा रहा है, अगर वह लागू हो गया तो किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा। भाजपा ने किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए गाड़ी में बैठकर किसानों को कुचल दिया। अगर यह तीन कृषि कानून पारित हुए तो हमारे और आपके खेत छिन जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे “लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई, मंहगाई जरूर दोगुनी हो गई।”

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर उनकी सरकार में दी जाने वाली समाजवादी पेंशन योजना की धनराशि तीन गुनी कर दी जाएगी ।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने और उनका समर्थन हासिल करने की मंशा से मंगलवार को कानपुर से 'समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत की थी। अपनी यात्रा के दूसरे दिन वह कानपुर देहात होते हुये वह हमीरपुर पहुंचे। यह यात्रा एक विशेष बस से शुरू हुई, जिसका नाम पार्टी ने विजय रथ रखा है। कानपुर से शुरू हुई यात्रा पहले दो दिनों में (12-13 अक्टूबर) पहले चरण के तहत कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर जिलों में जाएगी।

‘विजय रथ’ पर सवार यादव ने कहा, “ बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया लेकिन उसने आपके बहुमत का मजाक उड़ाया, आपके बहुमत को धोखा देने का काम किया है। भाजपा ने आपको मंहगाई दी, बेरोजगारी दी और बिजली के बिल मंहगे कर दिए।”

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बुंदेलखंड की जनता जितना समर्थन कर सकती थी उसने भाजपा का उतन समर्थन किया। यहां की जनता ने भाजपा के अलावा एक भी सीट किसी को नहीं जीतने दी लेकिन भाजपा ने उस बहुमत का मजाक उड़ाया है।

पानी के अभाव वाले बुंदेलखंड क्षेत्र की स्थिति पर उन्होंने कहा, “महोबा, हमीरपुर, बांदा और आसपास के क्षेत्रों में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है और सत्ता में आने पर सपा सरकार यहां किसानों को सिंचाई एवं मंडी सहित सभी सुविधाएं देगी।”

जातीय जनगणना के मुद्दे पर सपा नेता ने कहा, “आने वाले समय में संघर्ष दूसरे प्रकार का है। भाजपा पिछड़ों, दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती, जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती। हम कहते हैं सब को उनका हक देना चाहिए, यही संविधान में लिखा है।”

सरकार द्वारा बनाए जा रहे रक्षा गलियारे पर सवाल उठाते हुये सपा अध्यक्ष ने कहा, “ इन्होंने आपसे रक्षा फैक्टरी लगाने का, रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन कहीं कोई फैक्टरी लगी या किसी को रोजगार मिला? यह रक्षा गलियारा दिवाली के फुस्स सुतली बम की तरह निकला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए