लाइव न्यूज़ :

अखिलेश का झटका, सपा नेता नीरज शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: July 15, 2019 17:50 IST

उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से और स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात की है। सभापति नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सपा की ओर से अब तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देवह लोकसभा चुनाव में अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट मांग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि नीरज शेखर जल्दी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे। 

सपा नेता नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार शेखर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से और स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात की है। सभापति नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सपा की ओर से अब तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वह लोकसभा चुनाव में अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट मांग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। नीरज शेखर तब से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि नीरज शेखर जल्दी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे। 2020 में बीजेपी उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेज सकती है।

अपने पिता के देहांत के बाद नीरज शेखर ने पहली बार चुनाव लड़ा था। साल 2007 में उनके पिता की देहांत की वजह से खाली हुई बलिया की सीट से वो चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे थे। उन्होंने उस उपचुनाव में करीब तीन लाख वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 के आम चुनावों में भी उन्होंने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा था।

लेकिन 2014 के लोकसभा चुनावों में जब देशभर में मोदी लहर चली तो बलिया भी इससे अछूता नहीं था। बीजेपी प्रत्याशी भरत सिंह ने नीरज शेखर को चुनावी मात दी थी। भरत सिंह ने यह चुनाव करीब सवा ख वोटों से जीता था। गौरतलब है कि बीती 8 जुलाई को ही पूर्व पीएम चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि थी। इसके कुछ ही दिनों के भीतर नीरज शेखर ने यह फैसला किया है। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं में बीजेपी के सांसद भी शामिल थे. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह के अलावा बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे श्रंद्धांजलि देने गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया