लाइव न्यूज़ :

‘समाजवादी विजय रथ’ यात्रा से अखिलेश ने कहा, बुंदेलखंड की जनता भाजपा के वोटों पर चलाएगी बुलडोजर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 14:29 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र),13 अक्टूबर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा।

‘समाजवादी विजय रथ’ से यात्रा पर निकले यादव मंगलवार को दूसरे दिन हमीरपुर में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे “लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई, मंहगाई जरूर दोगुनी हो गई।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे बाबा मुख्यमंत्री को दो चीजें पसंद हैं - एक बुल और दूसरा बुलडोजर। इस बार बुंदेलखंड की जनता ने तय कर लिया है कि बुलडोजर का स्टेरिंग वह अपने हाथ में रखेगी और भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जायेगा।”

समझा जाता है कि अखिलेश ने यहां बुल का संबोधन उन आवारा पशुओं के लिये किया जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुलडोजर से उनका मतलब प्रदेश सरकार द्वारा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने और उनका समर्थन हासिल करने की मंशा से मंगलवार को कानपुर से 'समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत की थी। अपनी यात्रा के दूसरे दिन वह कानपुर देहात होते हुये हमीरपुर पहुंचे। यह यात्रा एक विशेष बस से शुरू हुई, जिसका नाम पार्टी ने विजय रथ रखा है। कानपुर से शुरू हुई यात्रा पहले दो दिनों में (12-13 अक्टूबर) पहले चरण के तहत कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर जिलों में जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह