लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने अस्पताल पहुंचकर लिया आजम खान का हाल

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:07 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनके साथ 'अन्याय' और उनकी 'सेहत से खिलवाड़' करने का आरोप लगाया।

संसद के मॉनसून सत्र में भाग ले रहे अखिलेश आजम की तबीयत ज्यादा खराब होने के बारे में सुनकर लखनऊ पहुंचे और सीधे मेदांता अस्पताल गए। वहां उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराए गए आजम से मुलाकात की।

अखिलेश ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार आजम के साथ अन्याय और उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रही है, मगर उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने कहा कि वह आजम के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क करेंगे।

गौरतलब है कि 72 वर्षीय आजम खान को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर सीतापुर जेल से लाकर दोबारा लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले मई में भी उन्हें कोविड-19 की वजह से मेदांता में ही दाखिल कराया गया था। जून में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। लेकिन पिछले ही हफ्ते ठीक होने पर उन्हें दोबारा सीतापुर जेल ले जाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे