लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार के रुख को चुनाव से जोड़ा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:25 IST

Open in App

लखनऊ, नौ फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार के रुख को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए इसे विपक्ष पर लांछन लगाने की रणनीति करार दिया।

अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, "ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश के चुनावों तक कृषि कानूनों के मुद्दे को जिंदा रखने की है ताकि वह विपक्ष पर लांछन लगाने की अपनी रणनीति में सफल हो सके। मगर जनता और किसानों का मूड इस बार दूसरा है।"

उन्होंने कहा कि जनता और किसान भाजपा की कथित साजिशों को समझ गए हैं और भाजपा को हटाकर ही दम लेंगे। किसान इस समय अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री अपनी वैश्विक छवि के प्रति बहुत सचेत रहते हैं, मगर किसानों के मामले में उन्हें देश की वैश्विक छवि खराब होने की भी चिंता नहीं है। अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए वह कृषि कानूनों के मुद्दे को लगातार लंबा खींचना चाहेंगे ताकि किसान पस्त हों, पर ऐसा होने वाला नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच