लाइव न्यूज़ :

अखिलेश को मिल रहा है आईएसआई से संरक्षण : आनंद स्वरूप शुक्ला

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:19 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अब दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संरक्षण मिल रहा है।

शुक्ला ने मंगलवार रात अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश द्वारा पिछले दिनों मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए कथित बयान के सिलसिले में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘‘अखिलेश को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं। हो सकता है कि उन्हें इस संगठन से आर्थिक मदद भी मिल रही हो।’’

शुक्ला ने दावा किया कि अखिलेश आईएसआई के इशारे पर ही जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्ला ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी आतंकवादी संगठनों से मदद लेने का आरोप लगाया था। राजभर की पार्टी का पिछली 27 अक्टूबर को सपा के साथ गठबंधन हुआ है।

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और तालिबान जो चाहते हैं अखिलेश वही बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल से जिन्ना की तुलना करना निंदनीय है और अखिलेश को अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि गत रविवार को सरदार पटेल की 146वीं जयंती के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई में एक जनसभा में कथित तौर पर कहा था कि सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने तथा उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में मदद की और संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए