लाइव न्यूज़ :

अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पर थोपी महंगी बिजली : ऊर्जा मंत्री

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:40 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपने कार्यकाल में प्रदेश पर महंगी बिजली थोपने का आरोप लगाया।

शर्मा ने एक बयान में कहा कि सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सस्ती बिजली देने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में साल दर साल बिजली के दाम में 60.71फीसद की वृद्धि की थी।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने 5.14 रुपये से लेकर 11.09 रुपये प्रति यूनिट की दर से दीर्घकालिक समझौते किये और मंहगी बिजली थोपी जबकि भाजपा सरकार ने 2.98 रुपये से लेकर 4.19 रुपये की दर से अनुबंध किये और पिछले तीन साल से बिजली की दरें नहीं बढ़ाई।

शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछली सरकार द्वारा किये गए महंगे बिजली सौदों को फिर से बातचीत कर सस्ता कराया।

गौरतलब है कि सपा अध्यक्षअपनी रैलियों में वादा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भर्ती अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में सिर्फ चार जिलों को ही 24 घंटे बिजली मिलती थी यह उन 1.41 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है जो 2017 से पहले बिजली के लिए तरस गए थे। इन सभी लोगों से पिछली सरकार के मुखिया को माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं