लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:26 IST

Open in App

लखनऊ, 25 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाथरस में बलात्कार के बाद जान गंवाने वाली युवती की याद में हर माह की 30 तारीख को स्मृति दिवस मनाया जाएगा और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सरकार का दलित और महिला विरोधी चेहरा बेनकाब किया जाएगा।

गत वर्ष 30 सितंबर को कथित तौर पर पुलिस ने शव का जबरन अंतिम संस्कार करा दिया था।

यादव ने ट्वीट किया, '' उत्तर प्रदेश के वासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनायें और प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष 30 नवंबर को बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं, भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो।''

गौरतलब है कि हाथरस के एक गांव में पिछले साल 14 सितंबर को 19 साल की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। युवती की हालत बिगड़ने के बाद, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां घटना के एक पखवाड़े बाद उसकी मौत हो गयी थी ।

परिवार और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने जबरन आधी रात को अंतिम संस्कार करा दिया था। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि परिवार की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान