लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने भाजपा सरकार को 'कैंचीजीवी' कहा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:26 IST

Open in App

लखनऊ, 11 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने शनिवार को भाजपा सरकार को 'कैंचीजीवी' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका तीन चौथाई कार्य पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो गया था।

अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किए जाने के बाद एक ट्वीट में कहा, "दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं। कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फ़र्क़ साफ़ है… इसीलिए 2022 के चुनाव में भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ़ है।’’

इसके पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।"

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट करके कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी के स्वप्न 'नदी जोड़ो परियोजना' को साकार करने वाला देश का प्रथम राज्य है। प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जनपदों में से चार जनपद भी इससे लाभान्वित होंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पांच नदियों घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी को जोड़ने वाली 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' की सबसे बड़ी परियोजना है। इस युगांतकारी सौगात हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। जनविरोधी विपक्षी सरकारों की अकर्मण्यता के कारण विगत पांच दशकों से उत्तर प्रदेश में 18 कृषि कल्याणकारी परियोजनाएं लंबित थीं।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान हित को समर्पित वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनमें से 17 परियोजनाओं को धरातल पर उतार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए