लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने तजीन फातिमा की जमानत मंजूर होने को इंसाफ पर भरोसा करने वालों की जीत बताया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 11:22 IST

Open in App

लखनऊ (उप्र), 22 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की विधायक तजीन फातिमा को जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि यह न्याय पर विश्वास करने वालों की जीत है।

रामपुर के सपा सांसद आजम खान की पत्नी एवं विधायक तजीन फातिमा को सोमवार को जमानत मिलने के बाद सीतापुर जेल से रिहा किया गया।

अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘रामपुर से सांसद आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा की जमानत ने साबित कर दिया है कि नफरत की सियासत करने वाले सच के आगे आखिर में हारते हैं।’’

यादव ने कहा, ‘‘भाजपा झूठ के जिस रास्ते पर चल रही है, वह अन्याय की ओर जाता है और पतन की ओर ले जाता है। यह इंसाफ पर एतबार करने वालों की जीत है।’’

गौरतलब है कि फातिमा को अदालत के आदेश पर सोमवार शाम रिहा कर दिया गया, जबकि उनके पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला अभी जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसंजू सैमसन पर शुभमन को तरहीज?, टी20 उप-कप्तान बनाया, बार-बार फेल हो रहे गिल, विश्व कप से पहले टीम इंडिया के पास चुनौती, पठान ने कहा- कोच गंभीर को सोचना पड़ेगा

कारोबारकौन हैं अमन जैन?, मेटा इंडिया ने इस पद पर नियुक्त किया

भारतVIDEO: राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

क्रिकेट45 दिन से क्रिकेट से दूर, बिग बैश लीग में धमाका कर टी20 विश्व कप में जगह बनाएंगे हरफनमौला शादाब खान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान