लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं, सहयोगी दलों से तीन दिसंबर को ‘स्मृति दीप’ जलाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:56 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी और अन्य सहयोगी दलों से अपील की है कि वे हर महीने की तीन तारीख को मनाए जाने वाले ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ की कड़ी में तीन दिसंबर को ‘किसानों की शहादत’ का मान बढ़ाने के लिए स्मृति दीप जलाएं।

यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के किसानों के सभी शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की तीन तारीख को मनाए जाने वाले ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ की कड़ी में तीन दिसंबर को ‘किसानों की शहादत’ का मान बढ़ाने के लिए स्मृति दीप जलाएं और लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की क्रूरता की याद दिलाएं।’’

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्‍य संबंधित धाराओं में तिकुनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, जो अब जेल में हैं।

आशीष मिश्रा का नाम प्राथमिकी में उन आरोपों के बाद आया कि वह उन वाहनों में से एक में सवार थे जिसने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चार किसानों को कुचल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा