लाइव न्यूज़ :

देश के वैज्ञानिकों और डॉक्‍टरों से माफी मांगें अखिलेश : केशव मौर्य

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:00 IST

Open in App

देवरिया/ गोरखपुर (उप्र) चार जनवरी उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को देवरिया जिले के भाटपाररानी इलाके में स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ीवाले की जयंती के अवसर पर 126 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करने के बाद कहा कि ‘समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्‍सीन के खिलाफ बयान देकर भारत के वैज्ञानिकों और डाक्‍टरों का अपमान किया है।’

समारोह को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए देश के वैज्ञानिकों और डॉक्‍टरों से माफी मांगनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि कोरोना टीका पर सवाल उठाना हमारे देश के डॉक्‍टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया था, ''हम भाजपा की राजनीतिक वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार वैक्‍सीन मुफ़्त लगवाएगी।'' मौर्य ने दावा किया, ''भले ही बुआ और बबुआ (मायावती और अखिलेश) फ‍िर से एकजुट हो जाएं लेकिन आने वाले 25 वर्षों में राज्‍य में सरकार नहीं बना पाएंगे।''

मौर्य ने कहा, ''सपा, बसपा और कांग्रेस को अपना चश्‍मा बदलना चाहिए क्‍योंकि उन्‍हें राज्‍य का विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।'' उन्‍होंने कहा कि सपा-बसपा के 15 वर्ष के शासन में उतना विकास नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में हुआ है।

उन्होंने कहा, ''भागवत भगत खजडीवाले ने लोगो को आजादी के लिये जागरुक किया व आजादी के लिये काफी संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा स्रोत है।'' देवरिया जिला मुख्यालय से लगभग पैंतीस किलोमीटर दूर आयोजित जनसभा में उप मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''प्रतिभाशाली परीक्षाओं में टॉप करने वाले बच्चों, शहीद, अन्तरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों एवं सुरक्षा में लगे शहीद पुलिस कर्मियों के नाम से उनके सम्मान में सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है।''

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भागवत भगत महान स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके गीत ‘‘गेहूं की रोटिया-रहरिया की दलिया’’ आजादी के लिये प्रेरित करने व लोगों को जागरुक करने में काफी अहम भूमिका निभाई। सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं