लाइव न्यूज़ :

प्रति व्यक्ति आय के मुद्दे पर अखिलेश और मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:44 IST

Open in App

लखनऊ, 23 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय के मुद्दे पर राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा "सपा सरकार की तुलना में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के समय में राज्य में प्रति व्यक्ति आय घटकर अब लगभग एक तिहाई रह गयी है। महँगाई अत्यधिक लेकिन कमाई और बैंक में बचत ब्याज दर आधी रह गयी है।"

उन्होंने ट्वीट में कहा "अच्छे दिन का वादा करने वाले भाजपाई यह बताएं कि इस आर्थिक बदहाली में आम आदमी करे तो करे क्या।"

सपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ एक रिपोर्ट की तस्वीर भी साझा की जिसमें जल्द ही चुनाव के दौर से गुजरने जा रहे पांच राज्यों में प्रति व्यक्ति आय की स्थिति के बारे में बताया गया है।

अखिलेश ने एक खबर की कतरन भी पोस्ट की जिसमें एक सरकारी अस्पताल की हालत का जिक्र किया गया है।

दूसरी तरफ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज कहा, "उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यहां भाजपा के विकास के दावों के खोखले होने का पर्दाफाश होने से अब यह पार्टी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और हिन्दू-मुस्लिम के पुराने संकीर्ण मुद्दे पर वापस आ गई है। मगर लोग फिर से उसके छलावे में आने वाले नहीं हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों के गरीब और पिछड़े बने रहने संबंधी रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े इस आम धारणा को प्रमाणित करते हैं कि भाजपा के विकास के दावे हवा-हवाई और जुमलेबाजी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?