लाइव न्यूज़ :

अखिलेश व करीबी सहयोगियों ने फर्जी कंपनियां बनाईं: वकील का आरोप

By भाषा | Updated: December 28, 2021 00:44 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर उच्चतम न्यायालय के एक अधिवक्ता ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनके करीबी रिश्तेदार तथा अन्य करीबियों पर फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया है।

सपा ने इसे भाजपा द्वारा प्रायोजित बताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित हार से घबराई भाजपा अब पार्टी अध्यक्ष यादव और उनके करीबियों को बदनाम करने का हर हथकंडा आजमा रही है।

अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सोमवार को यहां प्रेस वार्ता में दावा किया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में 16 फर्जी कंपनियों के सहारे करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों की खरीद फरोख्त करने और देश विदेश से करोड़ों रुपये खाते में लेन-देन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को एक साल पहले इसका पूरा विवरण सौंपा जा चुका है लेकिन इसके बावजूद अभी तक कार्रवाई लंबित है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने चतुर्वेदी के इन आरोपों को भाजपा प्रायोजित करार देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल को पूरी तरह एहसास हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसे शिकस्त मिलेगी इसलिए वह सपा अध्यक्ष और उनके करीबी लोगों को बदनाम करने में जुट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?