लाइव न्यूज़ :

अखिल गोगोई ने नियमों के विरुद्ध जाकर विधानसभा में पूछे गए प्रश्न का उत्तर सार्वजनिक किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम के निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई ने विधायकों को दिन का एजेंडा वितरित किये जाने से पहले ही विधानसभा में अपने द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब को सार्वजनिक कर दिया जिसके बाद उन्हें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष कांग्रेस की ओर से आलोचना का शिकार होना पड़ा।

सदन की कार्रवाई सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने से पहले गोगोई ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ उस तारांकित प्रश्न का उत्तर साझा कर दिया जो असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास गेरुकामुख पर सुबनसिरी लोअर पनबिजली परियोजना से सम्बंधित था।

संबंधित विधायक को सरकार द्वारा दिया गया जवाब, सदस्यों को दिन के कार्य की सूची वितरित किये जाने से एक रात पहले उपलब्ध कराया जाता है। जैसे ही सदन की कार्यवाही के लिए सदस्य पहुंचे भाजपा विधायक मानव डेका ने अध्यक्ष को इस मामले से अवगत कराया।

इसके बाद सत्ताधारी दल के विधायक गोगोई की आलोचना करते हुए हंगामा करने लगे और विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा कर दी कि प्रश्नकाल के दौरान उठाये गए प्रश्नों के जवाब एक रात पहले अब नहीं दिए जाएंगे। गोगोई को यह कहते सुना गया, “क्या सदन में केवल भाजपा के विधायक बोलेंगे? क्या य सदन विपक्षी विधायकों के लिए नहीं है?’’

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद डेका ने फिर से यह मुद्दा उठाया और शिवसागर से विधायक गोगोई के विरुद्ध विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि सदन में पूछे गए प्रश्नों के जवाब इस तरह सार्वजनिक नहीं किये जा सकते।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मीडिया को निर्देश देने को कहा ताकि सदन के नियमों के विरुद्ध कुछ भी प्रकाशित न किया जाए। इस बीच, गोगोई ने सफाई देने का प्रयास किया लेकिन शोरगुल के बीच अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी। सदन के कुछ सदस्यों ने गोगोई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग