लाइव न्यूज़ :

असम से विधायक अखिल गोगोई ने चिकित्सकों की सलाह के खिलाफ जाकर अस्पताल से छुट्टी ली

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:21 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो जुलाई असम से विधायक अखिल गोगोई को चिकित्सकों की सलाह के विपरीत खुद के ‘‘अनुरोध’’ पर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) से शुक्रवार को छुट्टी मिल गई।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अदालत ने गोगोई को यूएपीए के तहत आरोपों से बरी कर दिया है।

जीएमसीएच के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने बताया कि रायजोर दल के प्रमुख ने छुट्टी पर्ची पर हस्ताक्षर किए और अपनी मर्जी से चिकित्सा सलाह के खिलाफ जाकर छुट्टी ले ली। शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें रीढ़ की चोट और कई चिकित्सा समस्याएं हैं। वह निश्चित रूप से पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और उन्होंने अपने जोखिम पर अस्पताल से छुट्टी ले ली है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल किसी को भी नहीं रोक सकता यदि वे अपने अनुरोध पर छुट्टी लेना चाहते हैं और गोगोई के साथ भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें दो या तीन दिन और अस्पताल में रहना चाहिए था। हमारे डॉक्टरों को उनकी जांच करनी थी, उनकी स्थिति का मूल्यांकन करना था और फिर उन्हें छुट्टी दिये जाने पर निर्णय उनके इलाज की निगरानी के लिए गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा लिया जाता।’’

दिन के दौरान अपने शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना हुए निर्दलीय विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी ले ली है क्योंकि वह उन लोगों से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थे जिन्होंने उन्हें जेल में रहते हुए चुना था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिवसागर के लोगों से मिलने के लिए बैचेन था ... इसलिए मुझे अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी लेनी पड़ी।’’

गोगोई को 12 दिसंबर, 2019 को राज्य में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी आंदोलन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कैद में उनका इलाज जीएमसीएच में चल रहा था।

एनआईए की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को उन्हें और उनके तीन सहयोगियों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान