लाइव न्यूज़ :

अखिल गोगोई ने शिवसागर को 'राजकीय विरासत स्थल' घोषित करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जुलाई असम की शिवसागर सीट से विधायक अखिल गोगोई ने मंगलवार को मांग उठायी कि सरकार ऐतिहासिक शिवसागर शहर को 'राजकीय विरासत स्थल' घोषित करे।

गोगोई ने इस शहर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी मांग की, जोकि पूर्ववर्ती अहोम राजाओं की राजधानी हुआ करता था। अहोम राजाओं ने अंग्रेजों के आगमन से पहले असम पर 600 साल से अधिक समय तक शासन किया था।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए गोगोई ने कहा कि अहोम साम्राज्य के दौर के ऐसे 551 ऐतिहासिक स्मारक या स्थल हैं, जोकि शिवसागर के आसपास स्थित हैं।

उन्होंने कहा, '' एक ही स्थान पर ऐतिहासिक स्मारकों का ऐसा संक्रेंद्रण पूरी दुनिया में दुर्लभ है। शिवसागर हमारी गरिमा है और इसे 2019 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया था।''

गोगोई ने कहा कि भारी संख्या में घरेलू एवं विदेशी पर्यटक इस स्थान को देखने आते हैं और इसकी अद्वितीय वास्तुशिल्प कला की प्रशंसा करते हैं।

उन्होंने कहा, '' इसलिए, मैं असम सरकार से अनुरोध करता हूं कि शिवसागर को राजकीय विरासत स्थल घोषित किया जाए। इससे हमारे प्राचीन स्मारकों के प्रचार एवं संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र