लाइव न्यूज़ :

अखाड़ा परिषद भी करेगी महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले की जांच

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:13 IST

Open in App

प्रयागराज, 22 सितंबर अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि जी महाराज ने बुधवार को कहा कि महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले की आंतरिक जांच अखाड़ा परिषद भी करेगी। इसके लिए अखाड़ा के लोगों को गुप्त रुप से नियुक्त किया जाएगा।

श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि को समाधि दिए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में महंत हरि गिरि ने कहा,‘‘ यहां (अखाड़ा में) कुछ लोग पक्ष में होते हैं, कुछ लोग विपक्ष में होते हैं। कुछ लोग सत्ता के साथ होते हैं, कुछ लोग सत्ता के विरोध में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ महंत नरेंद्र गिरि का षोढसी भंडारा पांच अक्टूबर को होने तक जांच पूरी होने की उम्मीद है। हमारा लक्ष्य है कि अपराधी गिरफ्तार हो।’’

इस बीच, निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर की बुधवार शाम प्रस्तावित बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक 25 सितंबर को होगी जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय किए जाने की संभावना है। यह जानकारी निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि महाराज ने दी। ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए