लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के छोटे भाई की तबीयत नाजुक, CM रेड्डी ने की सलामती के लिए प्रार्थना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2019 08:13 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की है. जगनमोहन ने ट्वीट कर कहा कि वे अकबरुद्दीन ओवैसी की सेहत में जल्द सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयानगुट्टा से विधायक अकबरुद्दीन का लोकसभा चुनाव के समय से ही लंदन में इलाज चल रहा है.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की है.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन गंभीर रूप से बीमार हैं. लंदन में उनका इलाज चल रहा है, लेकिन अचानक उनकी हालत बेहद खराब हो गई है. असदुद्दीन ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे उनके भाई की सलामती के लिए दुआ करें.

चंद्रयानगुट्टा से विधायक अकबरुद्दीन का लोकसभा चुनाव के समय से ही लंदन में इलाज चल रहा है. 2011 में किसी घटना में उन्हें गोलियां लगी थीं और चाकू से वे घायल हुए थे. तीन दिन पहले अकबरुद्दीन को फिर से उल्टियां होने लगी और पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को ईद मिलाप के मौके पर संबोधित करते हुए कहा था कि वे अकबरुद्दीन की सेहत के लिए दुआ करें. उन्होंने कहा, ''मैं आपको ईद की मुबारकवाद देता हूं और आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप अकबरुद्दीन की सेहत के लिए दुआ करें, वो इलाज के लिए गए हैं. मुझे पता चला है कि उनकी सेहत एक बार फिर से खराब हो गई है. अल्लाह उन्हें महफूज रखें और उनकी सेहत ठीक रखें.''

CM जगनमोहन ने भी सलामती के लिए की प्रार्थना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की है. जगनमोहन ने ट्वीट कर कहा कि वे अकबरुद्दीन ओवैसी की सेहत में जल्द सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह