Bihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2026 15:30 IST2026-02-11T15:30:21+5:302026-02-11T15:30:36+5:30

Bihar News: उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।

Akash Yadav reveals Anushka Yadav daughter name calling her meri Ujjaini as the girl is holding his finger | Bihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

Bihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

Bihar News: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव का जिस लड़की अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, वो एक बेटी की मां बन चुकी हैं। उस बच्ची का नाम तेज प्रताप यादव से जोड़ा गया तो वो मीडिया के सामने आ कर साफ तौर पर कहा कि वो इस बच्ची के पिता नहीं है, बल्कि उन्होंने दावा किया कि अनुष्का यादव का संबंध आकाश भाटी से है। बच्ची को अनुष्का यादव ने 8 फरवरी को जन्म दिया।

इस बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने बच्ची की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम के जरिए आकाश यादव ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बच्ची आकाश यादव की उंगली को पकड़ी हुई है। पोस्ट में लिखा है कि ‘मेरी उज्जैनी।’ तस्वीर शेयर करते ही आकाश यादव का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि अनुष्का यादव की बेटी होते ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए हैं। इसके साथ ही एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था। मेडिकल पर्ची में अनुष्का यादव के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर दर्ज है।

पर्ची में अनुष्का की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी लिखी हुई है। इसी दस्तावेज के सार्वजनिक होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ये तेज प्रताप कौन है? जिसका नाम इस पर्चे में दर्ज है। हालांकि 8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है।

तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे। तेजप्रताप यादव ने कहा था, उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है। उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।

उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं। तेज प्रताप के इस विवादों में घिरने के बाद सियासी गलियारे में अनुष्का यादव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Web Title: Akash Yadav reveals Anushka Yadav daughter name calling her meri Ujjaini as the girl is holding his finger

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे