लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मंत्री के घर का घेराव करने के प्रयास में अकाली नेताओं को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:33 IST

Open in App

लुधियाना, 14 जुलाई पंजाब सरकार के मंत्री भारत भूषण आशु के घर का घेराव करने का प्रयास करने पर पुलिस ने बुधवार को विपक्षी शिरोमणि अकाली दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया ।

प्रदर्शनकारी बलात्कार के एक मामले में लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोमवार को विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था और अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

वरिष्ठ अकाली नेता हरीश राय ढांडा ने मंत्री पर बैंस को बचाने का आरोप लगाया ।

प्रदर्शनकारियों में महिलायें भी शामिल थीं। उन्होंने आतम नगर के विधायक के खिलाफ नारेबाजी की तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मंत्री चंडीगढ़ में थे ।

प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और प्रदर्शनकारियों को मॉडल ग्राम स्थित मंत्री के आवास की तरफ जाने से रोकने के लिये सड़कों पर बैरिकेड लगाये गये थे ।

पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया क्योंकि वे मंत्री के आवास का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे ।

एक अदालत के आदेश पर बैंस एवं छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

बैंस के खिलाफ लगाए गए आरोप में 44 साल की महिला ने कहा है कि बैंस ने उसे आर्थिक सहायता देने के लिये अपने कार्यालय में कई बार उसका कथित बलात्कार किया है ।

बैंस ने महिला के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए