लाइव न्यूज़ :

अकाली दल ने मारे गए किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी का वादा किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ जुलाई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में सत्ता में आता है तो केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बादल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अकाली नेता किसानों को ‘मूर्ख ’ बनाने का ‘बेशर्म’ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बहुत पहले ही इस पर अमल करना शुरू कर दिया था। सिंह ने एक बयान में कहा कि बादल को टिप्पणी करने से पहले अपने तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

बादल ने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया। बादल की पार्टी राज्य में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में लड़ेगी।

बादल ने एक ट्वीट में कहा, “आज, मैं पंजाबी लोगों को आश्वस्त करता हूं: 2022 में सत्ता में आने के तुरंत बाद, शिअद-बसपा गठबंधन सरकार किसान आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को सम्मानित करते हुए उनके परिवार को सरकारी नौकरी, उनके बच्चों और पोते-पोतियों को स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य बीमा कवर देगी।’’

बादल ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए “काले” कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसान पिछले सात महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन के दौरान 550 से अधिक किसानों की मौत हो गयी है।

उन्होंने कहा कि यदि शिअद-बसपा गठबंधन सत्ता में आता है तो उसका पहला फैसला आंदोलन के दौरान मरने वाले सभी किसानों के परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का होगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में किसान विजयी होंगे।

बाद में मुख्यमंत्री सिंह ने बादल की घोषणाओं को खारिज कर दिया और घोषणाओं को उन किसानों को वापस अपनी ओर लाने के लिए ‘आखिरी प्रयास’ करार दिया जो कृषि कानूनों को लेकर उनसे अलग हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल किया, "क्या आपको लगता है कि पंजाब के किसान मूर्ख हैं जो आपके हताश बयानों से प्रभावित होंगे।’’

सिंह ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही आंदोलन के दौरान मारे गए प्रत्येक किसान के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दे रही है और आंदोलन के दौरान अब तक मारे गए पंजाब के 237 किसानों में से 191 के परिवारों को कुल 9,46,50,000 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल