लाइव न्यूज़ :

अकाली दल के विधायक पंजाब विधानसभा से निलंबित

By भाषा | Updated: March 5, 2021 14:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मार्च पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के शेष हिस्से के लिए शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

इसके बाद मार्शलों ने निलंबित विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जब राज्यपाल के संबोधन पर जवाब दे रहे थे तब सदन में हंगामा शुरू हो गया और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए तथा नारेबाजी शुरू कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह ने सदन को दो बार स्थगित किया और अकाली दल के सदस्यों से बाधा नहीं डालने की अपील की।

अकाली दल के सदस्यों ने जब अध्यक्ष के आसन के समीप नारेबाजी जारी रखी तो अध्यक्ष ने पहले शिअद के सभी सदस्यों का नाम पुकारा और उन्हें सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित कर दिया।

उन्होंने विधानसभा के मार्शल से उन्हें बाहर निकालने के लिए भी कहा।

सदन स्थगित होने के बाद अकाली दल के सदस्य सदन में फर्श पर बैठ गए। इसके बाद मार्शल ने उन्हें बाहर निकाला।

सत्र दस मार्च तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह