अकाली दल के प्रमुख नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल, सरदार जसजीत सिंह अटवाल समेत कई अन्य भाजपा में हुए शामिल
By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 14:34 IST2023-04-09T14:16:07+5:302023-04-09T14:34:45+5:30
रविवार को राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से भगवा खेमे में शामिल किया गया।

अकाली दल के प्रमुख नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल, सरदार जसजीत सिंह अटवाल समेत कई अन्य भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली: अकाली दल के प्रमुख नेता सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल और सरदार जसजीत सिंह अटवाल समेत पंजाब के कई अन्य रविवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रविवार को राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से भगवा खेमे में शामिल किया गया।
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, अन्नाद्रमुक नेता (डीएमके) और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ मैत्रेयन भी रविवार को भगवा पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन भी भाजपा में शामिल हो गए।
केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी इस्तीफे में कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे। लिखा था, वह दो दशक से पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक काम कर रहे थे लेकिन उनको इसका कोई उचित प्रतिफल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। मैं अब विवेक पूर्वक पार्टी के विचारों के साथ और सहमत नहीं हो पा रहा हूं, यही वजह है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने से इंकार कर दिया था।
केसवन के इस्तीफे से करीब एक महीने पहले हाल ही में भाजपा में शामिल हुए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। अनिल एंटनी 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और अनिल बलूनी भी उपस्थित थे।
इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी राष्ट्रीय राजधानी में यहां भाजपा में शामिल हो गए। अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री रहे रेड्डी केंद्रीय पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में मंत्री प्रह्लाद जोशी, सचिव अरुण सिंह और सांसद के लक्ष्मण की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।