अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरन तारन में चलाई गोलियां

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:42 IST2021-02-02T21:42:24+5:302021-02-02T21:42:24+5:30

Akali and Congress workers opened fire in Taran Taran | अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरन तारन में चलाई गोलियां

अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरन तारन में चलाई गोलियां

तरन तारन, दो फरवरी पंजाब के तरन तारन जिले में निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले मंगलवार को भिखीविंड गांव में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर गोलियां चलाई।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके जिसमें कुछ सार्वजनिक वाहनों को भी नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तरन तारन जिले के पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akali and Congress workers opened fire in Taran Taran

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे