लाइव न्यूज़ :

दो वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का ऑफर ठुकराया, उत्तर भारत से चेहरे की तलाश शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2019 21:53 IST

खबर के अनुसार एंटनी ने पद को ये कह कर लेने से मना कर दिया कि उनका कमजोर स्वास्थ्य इसके लिए अलाऊ नहीं करता है इसी कारण से यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवेणुगोपाल ने पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी की बात कहते हुए एक और जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई है।वेगुगोपाल कर्नाटक के प्रभारी भी हैं, जहां पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 28 सीटों में से मात्र एक सीट पर जीत हासिल की हैं।

लोकसभा चुनाव में हाल ही में कांग्रेस को बुरी हाल का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस नेतृत्व संकट से घिरा हुआ है। इसी बीच  पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी और पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष पद का ग्रहण करने से इनकार कर दिया है।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार एंटनी ने पद को ये कह कर लेने से मना कर दिया कि उनका कमजोर स्वास्थ्य इसके लिए अलाऊ नहीं करता है इसी कारण से यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। वहीं, वेणुगोपाल ने पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी की बात कहते हुए एक और जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई है।

वेगुगोपाल कर्नाटक के प्रभारी भी हैं, जहां पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 28 सीटों में से मात्र एक सीट पर जीत हासिल की हैं। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, जो गांधी परिवार से हटकर पार्टी के अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। इन दो दिग्गजों को पद को ऑफर किया था जिसकी मनाही हो गई है।

लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद से ही इस पद के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। खबर के अनुसार, अब पार्टी उत्तर भारत से इस पद के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में है। जल्द की कांग्रेस को नया चेहरा मिल सकता है।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं