लाइव न्यूज़ :

एजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए राइजर दल के साथ किया गठबंधन

By भाषा | Updated: February 4, 2021 13:52 IST

Open in App

गुवाहाटी,चार फरवरी असम जातीय परिषद (एजेपी) के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई ने बृहस्पति को कहा कि उनके दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले राइजर दल के साथ गठबंधन किया है। अखिल गोगोई संशोधित नागरिकता कानून विरोधी कार्यकर्ता हैं।

अखिल गोगोई के साथ गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद पूर्व छात्र नेता ने कहा कि दो नयी क्षेत्रीय पार्टियों ने गठबंधन किया है और इस संबंध में औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। गोगोई का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

गौरलतब है कि राइजर दल ने पिछले माह लुरिनज्योति को पत्र लिख कर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का आग्रह किया था।

लुरिनज्योति ने अस्पताल के बाहर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने पहले सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ने की बात की थी। आज दोनों दलों ने गठबंधन कर लिया। आने वाले दिनों में दोनों दलों के नेताओं की मौजूदगी में इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जाएगी।’

उन्होंने कहा कि एजेपी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ भी बातचीत कर रही है और बातचीत ‘‘सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है।’’

लुरिनज्योति ने कहा,‘‘ कार्बी आंगलोग के लिए ऑटोनॉमस स्टेट डिमांड कमेटी के साथ पहले ही समझौता कर लिया है। हम राजग के सहयोगी गणशक्ति और रभा हसोंग के साथ भी गठबंधन पर विचार कर रहे हैं। हम जातीय दलों के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, जो समग्र राजनीति में शामिल हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर