लाइव न्यूज़ :

एजेपी, राइजोर दल ने प्रधानमंत्री पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:42 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राज्य के नवगठित दल असम जातीय परिषद (एजेपी) और राइजोर दल ने आरोप लगाया कि भाजपा वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में किए गए ''भारी-भरकम वादों'' को पूरा करने में असफल रही है।

एजेपी के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने गुवाहाटी में प्रेसवार्ता के दौरान विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) जैसे मुद्दों के संबंध में कुछ सवाल भी खड़े किए, जिसको लेकर एएलपी ने आरोप लगाया था कि इसका मकसद राज्य में बांग्लादेशी लोगों को नागरिकता प्रदान करना था।

वहीं, राइजोर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भास्को डी सैकिया ने कहा कि भगवा दल ने 2016 में अपने विजन दस्तावेज में जिन 476 वादों का जिक्र किया था, उनमें से केवल पांच को पूरा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शिवसागर जिले में असम सरकार द्वारा एक लाख से भी अधिक निवासियों को भूमि पट्टा वितरित किए जाने के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

एजेपी अध्यक्ष ने कहा, '' पिछले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा सत्ता में आई तो राज्य के सभी बांग्लादेशियों को यहां से जाना पड़ेगा लेकिन अब भाजपा ने इनके लिए लाल कालीन बिछा दिए हैं और असम के निवासियों को उनके राजनीतिक, आर्थिक, भाषाई और संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया गया।''

गोगोई ने भाजपा पर ऐतिहासिक असम संधि के प्रावधानों को पूरा करने के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया।

एजेपी ने पूर्वोतर राज्य में हर साल होने वाली बाढ़ की समस्या को राष्ट्रीय समस्या के तौर पर नजरअंदाज करने को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल