लाइव न्यूज़ :

एजेपी ने असम चुनाव के लिए 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 7, 2021 23:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) ने राज्य में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 50 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई एक और सीट नाहरकटिया से भी चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने शुक्रवार को 18 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी और गोगोई को दुलियाजान से मैदान में उतारा था।

पूर्व एएएसयू महासचिव जिन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, वे दोनों ऊपरी असम में हैं और वहां पहले चरण के तहत मतदान होगा।

एजेपी के उपाध्यक्ष अदीप कुमार फुकन ने कहा कि पार्टी ने सभी तीनों चरणों के लिए 68 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और कुछ और सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए अपने गठबंधन के साथी के साथ बातचीत कर रही है।

एजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अखिल गोगोई के रायजोर दल के साथ गठबंधन किया है।

फुकन ने कहा, ‘‘हम भाजपा को हराने के लिए एकजुट हैं, हालांकि कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबले हो सकते हैं।’’

एजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पबिंद्र डेका, पथाचारकुची से चुनाव लड़ेंगे और उनका मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल