लाइव न्यूज़ :

एजेपी ने प्रधामनंत्री मोदी से नौगांव और कछार में पेपर मिलों की नीलामी रोकने की अपील की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:54 IST

Open in App

जागीरोड(असम), नौ जून विपक्षी असम जातीय परिषद (एजेपी) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नौगांव एवं कछार में सरकारी दो पेपर मिलों-हिंदुस्तान पेपर कोरपोरेशन (एचपीसी) की प्रस्तावित नीलामी को रोकने की अपील की।

असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने यहां नौगांव पेपर मिल के द्वार पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी दोनों संयंत्रों को बेचने के इस कदम के विरूद्ध ऑनलाइन याचिका-सह- हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।

गोगोई ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री ने असम में अपनी चुनावी रैलियों में दोनों संयंत्रों को बहाल करने का वादा किया था। इसलिए हम इन दोनों कागज मिलों की बिक्री रोकने के लिए उनके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि ये दोनों फैक्टरियां राज्य के लिए गर्व का विषय एवं हजारों लोगों के लिए रोजगार का स्रोत हैं और उनका असम के लोगों के लिए भावनात्मक महत्व है।

गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 27 मार्च, 2016 को अपनी चुनावी रैली में दोनों ही कागज मिलों की बहाली का मुद्दा उठाया था और 2016, 2019 और 2021 के चुनावी घोषणापत्रों में बहाली का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की सरकार केंद्र सरकार की मदद से हल नहीं ला पायी ।

उन्होंने कहा कि दशकों के फायदे के बाद मिल कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के कारण घाटे में चली गयी और सरकार की निरंतर उदासीनता से ये मिल बंद हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल