लाइव न्यूज़ :

अजमानी उप्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सिद्दीकी मीडिया विभाग के प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सतीश अजमानी को कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को राज्य इकाई के मीडिया एवं संचार विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजमानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष और सिद्दीकी को मीडिया एवं संचार विभाग का प्रमुख नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

अजमानी प्रदेश संगठन में पहले कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

सिद्दीकी उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और मायावती के करीबी माने जाते थे। करीब तीन साल पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया