अजित सिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:09 IST2021-05-09T20:09:32+5:302021-05-09T20:09:32+5:30

Ajit Singh's bones flowed into the Ganges | अजित सिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

अजित सिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

नयी दिल्ली, नौ मई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता अजित सिंह की अस्थियां उनके परिवार ने रविवार को गंगा में प्रवाहित कर दीं। सिंह का छह मई को निधन हो गया था।

अजित सिंह के पुत्र एवं राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हिंदू परंपरा के अनुसार गंगा नदी में अस्थियां विसर्जित कीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका एक वीडियो पोस्ट किया है।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में अस्थियां प्रवाहित की गईं, जहां पर उनका परिवार रहता है।

अजित सिंह (82) का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में छह मई को निधन हो गया था जहां वह कोविड-19 का उपचार करा रहे थे।

सिंह के 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उसी शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ajit Singh's bones flowed into the Ganges

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे