लाइव न्यूज़ :

अजित पवार ने अधिकारियों को पद का दुरुपयोग नहीं करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 15:52 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 25 दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को अधिकारियों को अपने पद का दुरुपयोग नहीं करने की चेतावनी दी और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि शैक्षिक संस्थानों का कामकाज उचित तरीके से हो। वह शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में कथित अनियमितताओं के संदर्भ में बोल रहे थे।

पवार यहां महाराष्ट्र स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (एमएसएफडीए) के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने टीईटी में कथित अनियमितताओं के संबंध में हाल में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएसईसी) के आयुक्त तुकाराम सुपे की गिरफ्तारी का जिक्र किया और अधिकारियों को अपने पदों का दुरुपयोग न करने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्थानों तथा संगठनों को बुनियादी ढांचा मुहैया कराने में मदद करेगी, लेकिन यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह इनका सुचारू तरीके से कामकाज सुनिश्चित करें तथा इनमें सुधार लाएं।

पवार ने कहा, ‘‘मैंने राज्य विधानसभा में भी कहा कि अनियमितताओं में शामिल लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। किसी को भी छात्रों/उम्मीदवारों के भविष्य से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि एमएसएफडीए राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री उदय सामंत से संस्थान का दौरा करने तथा नियमित अंतराल में इसे आधुनिक बनाने का अनुरोध किया।

इस मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सवाल पूछने की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि देश में सवाल पूछना अपराध हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे देशों में स्कूलों तथा कॉलेजों में शोध किया जाता है जबकि भारत में यह शोध संस्थानों में होता है। नयी शिक्षा प्रणाली में पूछताछ की भावना पर जोर देने की जरूरत है, जिससे छात्र सवाल पूछेंगे। हमारे देश में सवाल पूछना अपराध हो गया है, चाहे वह कक्षा में हो या कहीं और।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे