लाइव न्यूज़ :

अजित पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग उठायी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:37 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पड़ोसी कर्नाटक के साथ काफी समय से लंबित राज्य के सीमा विवाद को हल करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

नौ अगस्त को लिखे पत्र में पवार ने मोदी से अनुरोध किया कि वह कर्नाटक सरकार द्वारा कथित तौर पर मराठी भाषी लोगों पर किए जा रहे ''अत्याचारों'' को रोकने और विवादित इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए कदम उठाएं।

महाराष्ट्र बेलगाम, करवार और निप्पानी समेत कुछ निश्चित इलाकों पर दावा जताता है जोकि कर्नाटक का हिस्सा हैं। उसका दावा है कि इन इलाकों की अधिकतर आबादी मराठी भाषी है। दोनों राज्यों के बीच बेलगाम और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर विवाद कई वर्षों से उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का गठन हुए 60 साल से भी अधिक का समय गुजर चुका है लेकिन कर्नाटक के बेलगाम, करवार, बीदर और निप्पानी समेत अन्य मराठी भाषी इलाकों को अब तक महाराष्ट्र में शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, '' महाराष्ट्र के लोगों और महाराष्ट्र की सीमा से लगे कर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों में रहने वाले लोगों को इस बात का अफसोस है कि इस मुद्दे का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।''

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पवार ने कहा, '' कानूनी माध्यम से लड़ाई जारी रहेगी। हम चाहते हैं कि आप महाराष्ट्र के लोगों की इच्छाओं का संज्ञान लें और न्याय सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!