Ajit Pawar Plane Crash: बारामती विमान हादसे में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत, यूपी स्थित घर में पसरा मातम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 10:09 IST2026-01-29T10:09:48+5:302026-01-29T10:09:52+5:30
Ajit Pawar Plane Crash: मुंबई की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़े बारामती विमान हादसे में मौत हो गई। उनके पिता ने अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सौंपने की अपील की है, जबकि एएआईबी और डीजीसीए की जांच टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ajit Pawar Plane Crash: बारामती विमान हादसे में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत, यूपी स्थित घर में पसरा मातम
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी पिंकी माली की भी विमान हादसे में मृत्यु हो गई। भैंसा गांव के ग्राम प्रधान राजू पाल ने बताया कि पिंकी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी और वह अजित पवार के साथ बतौर अटेंडेट, चार्टर्ड विमान में सवार थी। उन्होंने बताया कि चंदवक क्षेत्र के भैंसा गांव की पिंकी माली के पिता शिवकुमार कई साल पहले गांव छोड़कर मुंबई में बस गए थे। पिंकी माली की पढ़ाई लिखाई ठाणे में हुई थी।
अजित पवार के साथ यूपी की पिंकी माली की भी मौत
— News24 (@news24tvchannel) January 28, 2026
◆ केबिन क्रू थीं पिंकी, उनके पिता शिव कुमार माली महाराष्ट्र में शिवसेना नेता हैं#AjitPawar | अजित पवार | Om Shanti | बारामती विमान | Baramati Hospital pic.twitter.com/f2k3rNs93x
पिंकी की एक साल पूर्व गोरखपुर में शादी हुई थी। राजू पाल ने बताया कि पिंकी माली का गांव से बहुत जुड़ाव था इसलिए प्रत्येक वर्ष गांव के दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए वह आती थी और पंडाल लगवाती थी। पिंकी माली के पिता शिवकुमार राष्ट्रवादी पार्टी के नेता हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही भैंसा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया, पिंकी माली की मौत की खबर से परिजन बेसुध हैं। गांव के लोग उन्हें एक मेहनती, मिलनसार और होनहार युवती के रूप में याद कर रहे हैं।