लाइव न्यूज़ :

वाजे के पत्र में लगाए गए आरोपों का अजित पवार ने खंडन किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:19 IST

Open in App

पुणे, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा एक पत्र में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं और वह न वाजे से कभी मिले हैं और न बात की है।

पवार ने कहा कि चीजों को स्पष्ट करने के लिए आरोपों की जांच होनी चाहिए।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, “जब मैंने पत्र में अपना नाम देखा तो मुझे हंसी आई। मैं कभी वाजे से नहीं मिला और न कभी उससे बात की। सभी को मेरी कार्यशैली के बारे में जानकारी है… इसलिए आप जांच करवा लीजिये।”

उन्होंने कहा कि पत्र में लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।

उन्होंने कहा, “जांच करवानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।”

वाजे ने अपने पत्र में दावा किया था कि दर्शन घोड़ावत नामक व्यक्ति उससे मिला था और उसने खुद को अजित पवार का “बेहद नजदीकी” व्यक्ति बताया था।

वाजे के अनुसार घोड़ावत ने वाजे से गुटखा बेचने वालों से सौ करोड़ की उगाही करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे