बारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2026 19:51 IST2026-03-25T16:33:05+5:302026-03-25T19:51:31+5:30
Ajit Pawar Plane Crash Case: तब मेरे पास दूसरे राज्य को देखने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। मैं दिल्ली गया, जहां मैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला।

file photo
मुंबईः बारामती विमान दुर्घटना मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर बेंगलुरु में दर्ज शून्य एफआईआर को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। यह कदम एनसीपी नेता रोहित पवार द्वारा दायर शिकायत के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने दुर्घटना के पीछे एक बड़ी आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है। NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र में अजीत दादा केस में FIR फाइल करने की कोशिश की थी। मैंने मुंबई में ज़ीरो FIR फाइल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Following Rohit Pawar’s ‘Zero FIR’ in Bengaluru over the plane crash case involving Ajit Pawar, the Bengaluru DGP has written to the Maharashtra DGP seeking transfer of the case and related details. Rohit Pawar alleged he was unable to file the FIR at Marine Drive Police Station… pic.twitter.com/qu1vvvgXkb
— IANS (@ians_india) March 25, 2026
#WATCH | मुंबई: NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा, "मैंने महाराष्ट्र में अजीत दादा केस में FIR फाइल करने की कोशिश की थी। मैंने मुंबई में ज़ीरो FIR फाइल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर, मैं बारामती गया। लेकिन तब भी, यह रजिस्टर नहीं हुआ। तब मेरे पास दूसरे राज्य को देखने के… pic.twitter.com/3dXXW4yKAs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
फिर मैं बारामती गया। लेकिन तब भी, यह रजिस्टर नहीं हुआ। तब मेरे पास दूसरे राज्य को देखने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। मैं दिल्ली गया, जहां मैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला। उन्होंने मुझसे 45 मिनट तक बात की, इस दौरान उन्होंने इस विषय को समझने की कोशिश की। जब उन्हें पता चला कि अजीत पवार के हादसे के बारे में मेरी FIR नहीं ली गई है, तो वे हैरान रह गए।
#WATCH | Mumbai | NCP-SP MLA Rohit Pawar says," Initially, I had tried to file the FIR in the Ajit Dada case in Maharashtra. I tried to file a Zero FIR in Mumbai, but it did not happen. Then, I went to Baramati. But even then, it was not registered. Then I had no option but to… pic.twitter.com/My4JWjTtmY
— ANI (@ANI) March 25, 2026
उन्होंने सुझाव दिया कि मैं ऐसे राज्य में जाऊं जहां मुझे न्याय मिले। उन्होंने किसी राज्य का नाम नहीं लिया। मैं कर्नाटक गया, जहां मेरी FIR रजिस्टर हुई। तो अब, इसकी जांच होगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति तटकरे ने अजित पवार केस में जीरो FIR दर्ज होने पर कहा, "हमने पहले भी यह मांग की है।
जब हमारी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने मुख्यमंत्री को जो पहला पत्र दिया, उसमें कहा गया था कि इस पूरे मामले की जांच CBI से करवाई जानी चाहिए... CID और CBI की जांच में तेज़ी लाई जाए। यह भी हमारी मांग है... हम सबने मुख्यमंत्री को पत्र देकर मांग की है कि जल्दी जांच हो और जनता को रिपोर्ट दी जाए।"
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति तटकरे ने अजित पवार केस में जीरो FIR दर्ज होने पर कहा, "हमने पहले भी यह मांग की है। जब हमारी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने मुख्यमंत्री को जो पहला पत्र दिया, उसमें कहा गया था कि इस पूरे मामले की जांच… pic.twitter.com/z7vxkWtN53
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
अजित पवार के निधन के बाद प्रफुल्ल पटेल, तटकरे ने आयोग को पत्र लिखा था: रोहित पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि राकांपा नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर एक "पूर्व नियोजित योजना" के तहत पार्टी के संविधान में बदलाव होने का झूठा दावा किया था जिसका उद्देश्य पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल को व्यापक शक्तियां प्रदान करना था।
रोहित पवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बाद में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा कि उनके पति अजित पवार के निधन के बाद और उनके राकांपा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के समय के दौरान ऐसे किसी भी पत्राचार को नजरअंदाज किया जाए।
अजित पवार की मृत्यु मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में कोई देरी नहीं हुई: मंत्री
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को कहा कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में कोई देरी नहीं हुई और न ही संबंधित जांच में कोई लापरवाही बरती गई।
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री कदम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) विधायक रोहित पवार द्वारा दावा किये जाने के एक दिन बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 'जीरो एफआईआर' दर्ज करानी पड़ी क्योंकि महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया था।