अजय सेठ भारत के नए वित्त सचिव नियुक्त, जानिए वरिष्ठ नौकरशाह के बारे में सब कुछ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 22:54 IST2025-03-24T22:52:31+5:302025-03-24T22:54:19+5:30
कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेठ को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

अजय सेठ भारत के नए वित्त सचिव नियुक्त, जानिए वरिष्ठ नौकरशाह के बारे में सब कुछ
नई दिल्ली: वरिष्ठ नौकरशाह अजय सेठ को सोमवार को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सेठ वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेठ को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
Ajay Seth, Secretary, Department of Economic Affairs, Ministry of Finance, designated as Finance Secretary. pic.twitter.com/RFXEjuBOtW
— ANI (@ANI) March 24, 2025
हाल ही में तुहिन कांत पांडेय को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद वित्त सचिव का पद रिक्त हो गया था। स्थापित परंपरा के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में तैनात सचिवों में से सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है।
भाषा इनपुट के साथ