लाइव न्यूज़ :

अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से नहीं दिया इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2018 09:20 IST

Ajay Maken Resigns as Delhi Congress President Post: बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। लेकिन, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबरः कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी वजह से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। लेकिन, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, कहा जा रहा है कि माकन ने अपना इस्तीफा 13 सितंबर को ही दे दिया था, लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। इसके साथ ही वह अपना इलाज करवाने के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। यह जानकारी पार्टी की तरफ से दी गई है। हालांकि उनके इस्तीफे की खबर को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।वहीं कहा जा रहा है कि उनके इस्तीफे को आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच गठबंध को लेकर भी देखा जा रहा है क्योंकि माकन इस गठबंधन का विरोध करते आए हैं। इस इस्तीफे के बाद दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं। इधर, कांग्रेस दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी युवा चेहरे को आगे करने पर विचार कर रही है। 

अजय माकन इससे पहले भी इस्तीफा दे चुके हैं, जब निगम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई थी। हालांकि उनका इस्तीफा उस समय स्वीकार नहीं किया गया था। लेकिन अब राहुल गांधी उनके इस कदम पर क्या फैसला लेते हैं यह देखने वाली बात होगी। वहीं, आपको बता दें कि अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद साल 2015 में संभाला था। उन्हें पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली की जगह नियुक्त किया था।

टॅग्स :अजय माकनकांग्रेसदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह